Search

 
 
 

Ranchi News : यूरो किड्स स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव, छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण बन दी प्रस्तुतियां

Ranchi News :मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि स्कूलों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजन करना बहुत ही अच्छी पहल है, इससे आनी वाली पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी.
 
जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुई मेयर

Ranchi News : यूरो किड्स स्कूल मोरहाबादी और कांके रोड द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें मेयर रोशनी खलखो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और कान्हा के भजन के साथ की गई.

 

कार्यक्रम में सैकड़ो से ज्यादा बच्चे और उनके माता शामिल हुए. छोटे बच्चे कृष्ण और राधा की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं.

Uploaded Image

 

कृष्ण के बाल रूप में नजर आए नन्हें बच्चे

 

यूरो किड्स की डायरेक्टर अनुपमा सिन्हा ने बताया कि यूरो किड्स द्वारा हर साल जन्माष्टमी का आयोजन किया जाता है जिसमें, वह स्कूल में पढ़ रहे छोटे बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति के बारे में बताते हैं. 

 

जन्माष्टमी महोत्सव में बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धारण किया. बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण का रूप लेते हुए कुर्ता पजामा और माथे पर मोर का पंख लगाकर अपनी प्रस्तुति दी. 

Uploaded Image

कान्हा

 

मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि स्कूलों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजन करना बहुत ही अच्छी पहल है, इससे आनी वाली पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी. साथ ही उन्होंने छोटे बच्चों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में डायरेक्टर अनुपमा सिन्हा, गरिमा जयंत, सुष्मिता प्रसाद, सुधा सिन्हा, विनीता के साथ कई शिक्षिका शामिल हुई. 

 

कार्यक्रम में कई तरह के प्रतियोगिता भी हुई जिसमें बच्चों की मम्मी ने रैंप वॉक किया. इसमें पहले स्थान पर महाश्वेता, दूसरे पर ऋतु प्रिय व तीसरे स्थान पर खुशबू सिंह रही. 

 

वहीं, मटका प्रतियोगिता में 1 निधि नारायणी, 2 रूप निधि, 3 ऋतु प्रिया. बासुरी प्रतियोगी में 1 मेघा अग्रवाल, 2 ऋतु प्रिया, 3 खुशबू सिंह.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही