Ranchi News : रक्षाबंधन के अवसर पर समाहरणालय का माहौल गुरुवार को स्नेह से भर गया. गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राएं डीसी कार्यालय पहुंची और डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हैंडमेड राखी बांधी. छात्राओं ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया.
इस मौके पर डीसी ने छात्राओं से बातचीत की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सशक्त बना सकता है. उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाने, पढ़ाई में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया.
पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट का उपहार
इस अवसर पर डीसी ने छात्राओं को पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट उपहार स्वरूप भेंट की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सरकारी स्कूलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रहे है. सभी सरकारी स्कूलों को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे है. ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे.
समाहरणालय में मौजूद पदाधिकारियों ने भी बच्चियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल राज सहित संबंधित विद्यालय की शिक्षिका मौजूद थीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

