Search

 
 
 

Ranchi News : 25 जून को देशभर में 'छात्रों की गूंज' अभियान चलाएगी कांग्रेस, रांची में इमरान प्रतापगढ़ी करेंगे प्रेस वार्ता

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 25 जून को देशभर में "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की है. इसके लिए पार्टी ने विभिन्न शहरों में प्रेस वार्ता को संबोधित करने वाले नेताओं की सूची जारी की है.
 

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 25 जून को देशभर में "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की है. इसके लिए पार्टी ने विभिन्न शहरों में प्रेस वार्ता को संबोधित करने वाले नेताओं की सूची जारी की है.

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग उठाएगी. कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की भी मांग की है और आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार की शिक्षा नीति में दूरदर्शिता की कमी है.

 

प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस ने दावा किया है कि पिछले 12 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में निजीकरण, केंद्रीकरण और वैचारिक हस्तक्षेप को बढ़ावा मिला है, जबकि युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया. पार्टी का कहना है कि देश आज केवल बेरोजगारी ही नहीं, बल्कि रोजगार योग्य कौशल की कमी की चुनौती का भी सामना कर रहा है.

 

कांग्रेस ने कहा कि यह अभियान आधुनिक, समावेशी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू करने का प्रयास है. पार्टी ने छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और नागरिकों से इस चर्चा में भाग लेने की अपील की है.

 

जारी सूची के अनुसार, रांची में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. वहीं दिल्ली में गौरव गोगोई, कोलकाता में सुप्रिया श्रीनेत, पुणे में कन्हैया कुमार और पटना में अनूपम को जिम्मेदारी सौंपी गई है. देश के 28 शहरों में आयोजित होने वाली इन प्रेस कॉन्फ्रेंसों के जरिए कांग्रेस शिक्षा से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही