Search

 
 
 

Ranchi News : अवैध खनन पर सख्ती, सभी जिलों में बनेगा टास्क फोर्स सेल

Ranchi News : बैठक में निर्देश दिया गया कि शिकायत पत्रों की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए. साथ ही झारखंड हाईकोर्ट के अवैध खनन से जुड़े आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया. खान प्रहरी के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर भी जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया गया.
 
टास्क फोर्स की बैठक

Ranchi News : खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल की अध्यक्षता में 11 सितंबर को राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में अवैध खनन, परिवहन और खनिजों के भंडारण पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

 

बैठक में खान निदेशक राहुल सिन्हा, अपर निदेशक खान, परिवहन विभाग, पुलिस मुख्यालय, राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के प्रतिनिधि सहित विभिन्न जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिला खनन पदाधिकारी मौजूद रहे. 

 

बैठक में निर्देश दिया गया कि शिकायत पत्रों की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए. साथ ही झारखंड हाईकोर्ट के अवैध खनन से जुड़े आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया. खान प्रहरी के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर भी जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया गया. 

 

सभी जिलों में District Level Task Force Cell गठित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बताया गया कि अवैध खनन और खनिज परिवहन की जांच के लिए चेकनाका स्थापित किए जाएंगे. साथ ही एनजीटी के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

 

बैठक में खनिज आपूर्ति के लिए वैध स्रोतों को बढ़ावा देने और जब्त खनिजों व वाहनों का थानों में नियमानुसार निपटारा करने का भी निर्देश दिया गया. (12 सितंबर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही