Search

 
 
 

Ranchi News : ट्रैफिक रूल तोड़ने पर सख्ती, 15 दिनों में 63,047 वाहनों के चालान कटे

रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है. इसी कड़ी में बुधवार को शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया. एसएसपी के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी के नेतृत्व में दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो समेत विभिन्न वाहनों की जांच की गई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • एक दिन में 2,510 वाहनों पर कार्रवाई

Ranchi :  रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है. इसी कड़ी में बुधवार को शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया. एसएसपी के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी के नेतृत्व में दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो समेत विभिन्न वाहनों की जांच की गई.

 

जांच के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2,510 चालान काटे गए. सबसे अधिक कार्रवाई नो पार्किंग और सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के मामलों में हुई, जिसमें 1,721 चालान जारी किए गए.

 

इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 401, रेड लाइट जंप करने पर 102, नो एंट्री में प्रवेश करने पर 68, ओवरस्पीडिंग के 40 और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 29  चालान काटे गए.  बता दें कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक रांची शहर में मोटरयान अधिनियम के तहत 63,047 चालान काटे गए हैं. 

Uploaded Image

रांची ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें और ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा व अन्य जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही