Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी, 26 दिन में कटे 1 लाख से ज्यादा चालान

Ranchi :    यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. जून महीने में अब तक (26 दिन) ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट पहने, सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्क करने सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 1,07,688 चालान काटे हैं. 

 

बता दें कि एसएसपी के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी के नेतृत्व में शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को मोटरयान अधिनियम के तहत सघन वाहन जांच अभियान चालाया गया. इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो सहित सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई.

 

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 4,361 चालान काटे. सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट चलने और सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ की गई. रांची प्रशासन ने कहा है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. 

 

26 जून को कटे 4,361 चालान

कारण  कितने चालान कटे
बिना हेलमेट 2,320 
नो पार्किंग/सड़क पर वाहन पार्किंग 1,596 
रेड लाइट जंप 123 
ओवर स्पीड 118 
नो एंट्री का उल्लंघन 45 
अतिरिक्त सवारी बैठाने पर 36 
गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने पर 25 
प्रेशर हॉर्न 16 
बिना ड्राइविंग लाइसेंस 11 
अन्य उल्लंघन 11 
पिलियन राइड संबंधी उल्लंघन 10 
ट्रिपल राइडिंग
प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर
फैंसी नंबर प्लेट
वाहन की फिटनेस/लाइट संबंधी उल्लंघन
बिना यूनिफॉर्म
बीमा नहीं होने पर
सीट बेल्ट नहीं लगाने पर
टो व्हीकल संबंधी उल्लंघन
टोटल  4361

 

ट्रैफिक पुलिस की अपील

रांची ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मोटरयान अधिनियम का पूरी तरह पालन करते हुए वाहन चलाएं. वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें.

 

पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि कोई भी वाहन चालक अपने वाहन पर किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाकर वाहन का परिचालन न करे. ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त किया जाएगा और संबंधित चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भी भेजा जा सकता है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही