Search

 
 
 

Ramgarh News: सीसीएल चेकपोस्ट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे दो कर्मी

जिले के सिरका स्थित सीसीएल चेकपोस्ट पर शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. घटना में सीसीएल गार्ड अनिल और होमगार्ड जवान बाल-बाल बच गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में घटना को लेवी से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
 

Ramgarh: जिले के सिरका स्थित सीसीएल चेकपोस्ट पर शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. घटना में सीसीएल गार्ड अनिल और होमगार्ड जवान बाल-बाल बच गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में घटना को लेवी से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाश चेकपोस्ट के पास पहुंचे. इनमें से एक ने चेहरा ढंक रखा था. उसने चेकपोस्ट की ओर कई राउंड फायरिंग की, जबकि दूसरा बाइक पर इंतजार करता रहा. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से भाग निकले. भागते समय भी अपराधियों ने सड़क पर हवाई फायरिंग की.

 

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ डीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही