Search

 
 
 

Ranchi News : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 4,969 वाहनों के कटे चालान

राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. ट्रैफिक पुलिस हर दिन शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही है. इसी कड़ी में बुधवार (1 जुलाई) को अभियान चलाकर कुल 4,969 वाहनों का चालान किया गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान
  • बिना हेलमेट और नो-पार्किंग के सबसे ज्यादा मामले

Ranchi :  राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. ट्रैफिक पुलिस हर दिन शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही है. इसी कड़ी में बुधवार (1 जुलाई) को अभियान चलाकर कुल 4,969 वाहनों का चालान किया गया.

 

बिना हेलमेट वाहन चलाने और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई है. यातायात पुलिस के अनुसार, सबसे अधिक 2,277 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के काटे गए. वहीं 2,259 चालान नो-पार्किंग या सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने के मामलों में किए गए. 

 

इसके अलावा 210 रेड लाइट जंप करने पर, 67 नो-एंट्री में वाहन चलाने पर, 34 क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर और 18 रॉन्ग साइड वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में भी चालान काटे गए. 

 

Uploaded Image

 

ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा में ड्राइविंग करना और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है.

 

साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है कि किसी दूसरे वाहन की नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है. ऐसे मामलों में चालान के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही