Search

 
 
 

Ranchi News : क्रिकेट विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर पर हमला, तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप

जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित राधानगर में क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया. बबी कुमार इस मामले में पंडरा ओपी में 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि प्रिंस सिंह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर उसके घर पहुंचा और वहां तोड़फोड़ की. उसने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है.
 
  • क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप
  • रात में दोस्तों के साथ हथियार लेकर पहुंचा आरोपी
  • पंडरा थाना में 25 लोगों पर केस दर्ज
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया

Ranchi  :  जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित राधानगर में क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया. बबी कुमार इस मामले में पंडरा ओपी में 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि प्रिंस सिंह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर उसके घर पहुंचा और वहां तोड़फोड़ की. उसने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. 

 

बबी कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बीते 24 मई की सुबह क्रिकेट खेलने के दौरान प्रिंस सिंह और रिजु राय के साथ उसकी कहासुनी हुई थी. इसके बाद शाम में प्रिंस सिंह नशे की हालत में उसके घर पहुंचा तो परिवार वालों ने समझाकर उसे वापस भेज दिया.

 

लेकिन रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने साथियों के साथ फिर घर पहुंच. आरोप है कि इस दौरान उसने गाली-गलौज और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. यह भी आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पर उसके व उसके भाई सनी कुमार के साथ मारपीट की गई. हमले में बबी कुमार के हाथ और अंगूठे में चोट आई.

 

पीड़ित के अनुसार, अगले दिन आरोपी पक्ष की ओर से फोन कर थाना बुलाया गया. इसी दौरान घर से सूचना मिली कि करीब 20 से 25 लोग बंदूक, तलवार, लोहे के रॉड और पत्थर लेकर घर पर हमला कर रहे हैं. आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और परिवार के लोगों व मकान मालिक को धमकाया.

 

इसके बाद रिश्तेदार के घर पहुंचकर भी बिजली मोटर और डोरबेल तोड़ दी गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने की बात कही गई है. मामले में पंडरा ओपी थाना  विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रिंस सिंह को हिरासत में लिया है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही