Search

 
 
 

Ranchi News : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद, सोनाहातु सीओ को लगी फटकार

जनता दरबार में डीसी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और जांच कर जल्द समाधान का आश्वास दिया. जमीन से जुड़े एक मामले में डीसी ने सोनाहातु सीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए मामले का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.
 
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी मंजूनाथ भजंत्री.

Ranchi : रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने कार्यालय कक्ष सोमवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनीं. दर्जनों लोगों ने डीसी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा. डीसी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और जांच कर जल्द समाधान का आश्वास दिया. जमीन से जुड़े एक मामले में डीसी ने सोनाहातु सीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए मामले का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.


जनता दरबार में बिरसा चौक निवासी दिव्यांग पंकज कुमार अपनी समस्या रखी. डीसी के आदेश पर उन्हें तुरंत इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल दी गई. ट्राइसाइकिल पाकर उनके आंखें छलक पड़ीं और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. सोनाहातू अंचल निवासी प्रकाश कुमार महतो ने नीमडीह मौजा स्थित अपनी जमीन के पंजी-2 में सुधार नहीं किये जाने की शिकायत की. बताया कि वे लंबे समय से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. इस पर डीसी ने सोनाहातू सीओ को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि मामले का निष्पादन जल्द करें.

 

 

म्यूटेशन के मामले में शहर अंचल के सीओ को निर्देश

 

रांची शहर अंचल निवासी हरि प्रसाद चक्रवर्ती ने लंबित म्यूटेशन का मामला डीसी के समक्ष रखा. कहा कि एलआरडीसी के आदेश के बावजूद अब तक उनका म्यूटेशन नहीं हुआ है. इस पर डीसी ने शहर अंचल के सीओ को फोन कर एलआरडीसी के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई  का निर्देश दिया. बेड़ो निवासी तेतरु उरांव ने अधिग्रहित भूमि के एवज में मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने भू-अर्जन कार्यालय से मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली.

 

भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत पर डीसी ने राजस्व कार्यालय व सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया. बेड़ो के रुपन उरांव ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में सत्यापन कार्य में सेविका की गलत रिपोर्टिंग की शिकायत की. इस पर डीसी ने बेड़ो बीडीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही