Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: समीक्षा बैठक में बिफड़े DC, कांके-ओरमांझी-रातू अंचलाधिकारी को शोकॉज

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय में समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने मनरेगा द्वारा बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को पूरा करने के निर्देश दिए. कांके, ओरमांझी और रातू अंचलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि विवरण उपलब्ध नहीं कराने पर कड़ी नाराजगी जताई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय में समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने मनरेगा द्वारा बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को पूरा करने के निर्देश दिए. कांके, ओरमांझी और रातू अंचलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि विवरण उपलब्ध नहीं कराने पर कड़ी नाराजगी जताई. इन अंचलधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है.


उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा Co-location के अंतर्गत संबंधित विद्यालयों में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, शौचालय निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था के लंबित कार्यों को  पूरा कराने के लिए कार्यकारी एजेंसी एवं कार्यपालक अभियंता एनआरईपी-1 को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचनी चाहिए और सुरक्षित मातृत्व को प्राथमिकता दी जाए.

 

APAAR ID निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने  बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत डाटा एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं की मॉनिटरिंग प्रभावी एवं पारदर्शी हो सके. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का आईडी बनाकर अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया. एमटीसी में इलाजरत बच्चों की सक्सेस स्टोरी तैयार करने के निर्देश दिए. 

 

आंगनबाड़ी केंद्रों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग निर्माण के लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए कार्यकारी एजेंसी पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को सूचना दी गई. आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर  शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया गया. One Stop Center में आने वाली महिलाओं को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा. उपायुक्त ने प्रखंड एवं क्लस्टर स्तर पर स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की मासिक बैठक आयोजित करने तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही