Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : क्लस्टरिंग सिस्टम के विरोध में आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन

झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित “Restructuring” एवं “Clustering System” के विरोध में बुधवार को आजसू छात्र संघ ने रांची विश्वविद्यालय गेट से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित “Restructuring” एवं “Clustering System” के विरोध में बुधवार को आजसू छात्र संघ ने रांची विश्वविद्यालय गेट से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 

सक्षम झा ने कहा कि इसका सबसे अधिक असर छात्राओं की शिक्षा पर पड़ेगा, जबकि अमन साहू ने कहा कि इस नीति से पुराने महाविद्यालयों की पहचान और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होगी. छात्र नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के विभाग कमजोर पड़ जाएंगे.

 

आजसू छात्र संघ ने सरकार से “Restructuring” एवं “Clustering System” संबंधी सभी संकल्पों को वापस लेने, सभी महाविद्यालयों में सभी संकाय यथावत रखने और शिक्षकों की नियमित नियुक्ति करने की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही