Search

 
 
 

Ranchi News: सीरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण में लेट-लतीफी, समय-सीमा खत्म, 41% हो सका काम

राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई सीरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण एजेंसियों की सुस्ती का शिकार हो गई हैं. जून 2026 की निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बाद भी 'बहू बाजार-पटेल चौक फ्लाईओवर' प्रोजेक्ट आधा भी पूरा नहीं हो सका है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई सीरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण एजेंसियों की सुस्ती का शिकार हो गई हैं. जून 2026 की निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बाद भी 'बहू बाजार-पटेल चौक फ्लाईओवर' प्रोजेक्ट आधा भी पूरा नहीं हो सका है. तय डेडलाइन खत्म होने तक इस परियोजना की भौतिक प्रगति मात्र 41 प्रतिशत ही पहुंच सकी है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

आधा भी नहीं हुआ काम

रांची के व्यस्ततम रूट को जोड़ने वाले 1.25 किलोमीटर लंबे बहू बाजार-पटेल चौक फ्लाईओवर के निर्माण का जिम्मा 'दिनेशचंद्र आर. अग्रवाल इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड' के पास है. लगभग 206.28 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए सरकारी दस्तावेज़ों में 14 जून 2026 की अंतिम समय-सीमा तय की गई थी. 


हालांकि, यह डेडलाइन पार होने के बावजूद मौके पर 59 प्रतिशत काम होना अभी भी बाकी है. अब कछुआ चाल से चल रहे इस निर्माण कार्य को देखते हुए, इसके दिसंबर 2026 तक खींचने की संभावना जताई जा रही है, जिससे इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

 

दुकानदारों और आम जनता पर दोहरी मार 

यह फ्लाईओवर महज एक एकल परियोजना नहीं है, बल्कि यह रांची की दो अन्य बड़ी कड़ियों—सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर और कोकर-योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर को आपस में जोड़ने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है. अधूरे निर्माण के कारण पूरे रूट की कनेक्टिविटी का हाल बेहद खस्ता है. 


निर्माण कार्य के चलते उड़ती धूल और संकरी हो चुकी सड़कों ने स्थानीय दुकानदारों के व्यापारियों को परेशान कर दिया है. जून की समय-सीमा फेल होने के बाद अब जनता में इस बात को लेकर सवाल है कि क्या विभाग वाकई दिसंबर तक इस काम को पूरा कर पाएगा, या सुस्त रफ्तार का खामियाजा आगे भी भुगतना पड़ेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही