Search

 
 
 

Ranchi : भाजपा चुनाव समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार देर शाम प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नगेन्द्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
 

Ranchi : बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार देर शाम प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नगेन्द्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

Uploaded Image

बैठक में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने संगठनात्मक ढांचे को और सक्रिय बनाने और विभिन्न जिलों में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया.

 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, आरती सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, चुनाव समिति सदस्य रविंद्र राय, श्याम नारायण दुबे, गणेश तिवारी और बालमुकुंद सहाय भी उपस्थित रहे. पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही