Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने की योजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का निर्देश

डीसी आलोक कुमार ने विभिन्न विभागों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
 
समन्वय समिति के साथ बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. डीसी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान, आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने व भू-अर्जन से संबंधित मामलों में मुआवजा भुगतान जल्द करने को कहा. सभी योग्य लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया. निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की चेतावनी दी.

 

 

डीसी ने इंटीग्रेटेड एग्रो प्रोसेसिंग हब के लिए जमीन उपलब्ध कराने, सुपायडीह में कचरा निष्पादन यूनिट के कार्यान्वयन, आवासीय विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा. साथ ही पेंशन योजनाओं के लाभुकों का सत्यापन, खाद्यान्न वितरण की निगरानी व सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही