Search

Jamtara News : जनगणना को लेकर प्रशासन सख्त, डीसी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

डीसी ने जिले के सभी 8 चार्ज में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि जनगणना भारत सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
 
अधिकारियों को साथ समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जनगणना-2027 को लेकर जमाताड़ा जिला समाहरणालय में सोमवार को डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. प्रथम चरण के तहत 16 मई से 14 जून तक चल रहे मकान सूचीकरण व मकानों की गणना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

डीसी ने जिले के सभी 8 चार्ज में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि जनगणना भारत सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डीसी ने निर्देश दिया कि प्रगणकों द्वारा प्रतिदिन संग्रहित डेटा को उसी दिन ऑनलाइन एप पर अपलोड करें, ताकि कार्य पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सके. साथ ही संबंधित कोषांग को प्रखंडवार प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा और फॉलोअप करने का निर्देश भी दिया. मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सहित जिला व प्रखंड स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही