Search

 
 
 

Jamtara News : बस टर्मिनल के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, वार्ड 16 में विकास को मिली रफ्तार

नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि बस टर्मिनल शहार का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है. ऐसे में बाउंड्री वॉल व आधुनिक लाइट पोस्ट निर्माण से क्षेत्र अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित व आकर्षक बनेगा.
 
शिलान्यास करते नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के श्याम मंदिर, मिहिजाम रोड स्थित बस टर्मिनल का सौंदर्यीकरण होगा. टर्मिनल परिसर के बाउंड्री वॉल व लाइट पोस्ट निर्माण का सोमवार को शिलान्यास किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, उपाध्यक्ष जोशना देवी व वार्ड पार्षद शिखारानी मंडल ने नारियल फोड़कर व पूजा कर परियोजना की शुरुआत की. मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता उपस्थित रहे.

 

नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि बस टर्मिनल शहार का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है. ऐसे में बाउंड्री वॉल व आधुनिक लाइट पोस्ट निर्माण से क्षेत्र अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित व आकर्षक बनेगा. नगर पंचायत प्रशासन शहर में सड़क, लाइट, साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है.

 

 

उपाध्यक्ष जोशना देवी ने कहा कि हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है. बस टर्मिनल के सौंदर्यीकरण से यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायियों को भी लाभ मिलेगा. तरुण कुमार गुप्ता ने इसे शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया. मौके पर संवेदक बुढ़ा पाल, भूपेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही