Search

 
 
 

Ranchi News : दांत इलाज के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, डॉक्टर पर FIR

रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है. यहां दांत का इलाज कराने एक निजी क्लिनिक पहुंची 21 वर्षीय युवती ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ और अशोभनीय हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर टाटीसिलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 

Ranchi : रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है. यहां दांत का इलाज कराने एक निजी क्लिनिक पहुंची 21 वर्षीय युवती ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ और अशोभनीय हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर टाटीसिलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अनगड़ा प्रखंड के हेसल इलाके की रहने वाली है. वह शुक्रवार को टाटीसिलवे बैंक मोड़ स्थित एक दंत चिकित्सक के क्लिनिक में इलाज कराने पहुंची थी. युवती का आरोप है कि जांच और इलाज के दौरान डॉक्टर ने पेशे की मर्यादा को ताक पर रखते हुए उसके साथ अनुचित व्यवहार किया और अश्लील हरकत करने लगा.

 

पीड़िता के मुताबिक, उसने डॉक्टर की हरकत का तुरंत विरोध किया. विरोध के बावजूद जब डॉक्टर नहीं रुका तो वह डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. शोर सुनकर आरोपी पीछे हट गया. इसके बाद युवती किसी तरह क्लिनिक से बाहर निकली और घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन युवती को लेकर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही