Search

 
 
 

Dhanbad News : बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, सिटी एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

बकरीद को लेकर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिटी हॉक्स बाइक टीम के साथ भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में जवान बल, बाइक पेट्रोलिंग टीम, QRT व अन्य सुरक्षा बल शामिल रहे.
 
फ्लैग मार्च में शामिल सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव व अन्य.

Dhanbad : मुसलमानों का पर्व बकरीद 28 मई को है. पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में है. त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिटी हॉक्स बाइक टीम के साथ भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में जवान बल, बाइक पेट्रोलिंग टीम, QRT व अन्य सुरक्षा बल शामिल रहे.


मार्च पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से निकलकर शहर के संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा. सिटी एसपी ने कहा कि बकरीद को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. कहा कि अफवाह व भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें. सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत सूचनाओं से सावधान रहने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की. 

 


पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे जिले को अलग-अलग जोन में बांटा है. प्रत्येक जोन में जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है. सिटी एसपी ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही