Search

 
 
 

Dhanbad News : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर रोक नहीं लगी तो सड़क पर उतरेगी महिला कांग्रेस- रमा खलको

रमा खलको ने कहा कि बीते दस दिनों में पेट्रोल न डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है. इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है. ईंधन की कीमतें बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं भी महंगी हो जाती हैं.
 
कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं रमा खलको का स्वागत करते कांग्रेसी.

Dhanbad : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलको ने सोमवार को धनबाद में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. केंद्र की मोदी सरकार जनविरोधी है. देश में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर रोक नहीं लगी, तो महिला कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी.


रमा खलको ने कहा कि बीते दस दिनों में पेट्रोल न डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है. इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है. ईंधन की कीमतें बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं भी महंगी हो जाती हैं.

 


उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. गृहिणियों से लेकर मजदूर, किसान, कर्मचारी और मध्यम वर्ग सभी बढ़ती कीमतों से परेशान हैं. रसोई गैस, खाद्य सामग्री व पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री जनता से सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्राएं कम करने और तेल की खपत घटाने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार आम लोगों को राहत देने में विफल रही है. जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, महंगाई लगातार बढ़ी है. आम जनता आर्थिक दबाव झेल रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि महिला कांग्रेस राज्यभर में महंगाई और ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ अभियान चलाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही