Search

 
 
 

Dhanbad News :  ऑटो से बिहार भेजी जा रही थी अवैध शराब की खेप, पुलिस ने तस्कर को दबोचा

धनबाद पुलिस को अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान एक ऑटो रिक्शा से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
 

Dhanbad :  धनबाद पुलिस को अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान एक ऑटो रिक्शा से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. 

 

गिरफ्तार तस्कर की पहचान ललन कुमार (37 वर्षीय) के रूप में हुई है और वह बेगूसराय (बिहार) का रहने वाला है. इस बात की जानकारी धनबाद मुख्यालय डीएसपी-2 मोहम्मद नजीर अख्तर ने प्रेस वार्ता में दी है. 

 

मोहम्मद नजीर अख्तर ने बताया कि रविवार को पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के बड़बाद जंगल मेन रोड के पास पुलिस टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान गोविंदपुर की ओर से आ रहे एक सवारी ऑटो रिक्शा को जांच के लिए रोकने का इशारा किया गया.

 

पुलिस को देखते ही ऑटो चालक वाहन छोड़कर भागने लगा. हालांकि मौके पर मौजूद जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने ऑटो की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई करीब 400 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की.

 

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह झारखंड से शराब लेकर बिहार जा रहा था, जहां शराब की बिक्री की जानी थी. डीएसपी ने बताया कि तस्करी में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा और आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है.  पूरे मामले में पूर्वी टुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब के कारोबार के पीछे और कौन-कौन से लोग जुड़े हैं. धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. लगातार चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान और सख्ती के कारण शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही