Search

 
 
 

Bokaro News : कल्याण विभाग की योजनाओं में तेजी लाने का डीसी ने दिया निर्देश

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने कल्याण विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की
 
  • प्रि मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं साइकिल वितरण योजना की समीक्षा

Bokaro : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने कल्याण विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की. जिसमे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रि-मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना की स्थिति की जानकारी ली.

 

Uploaded Image

इस दौरान गोमिया व नावाडीह प्रखंड से सूची उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अविलंब संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से संपर्क कर सूची प्राप्त करते हुए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

 

बैठक में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मांझी हाउस - मांझी थान, सरना, जाहेर थान तथा कब्रिस्तान की पक्की घेराबंदी व मरम्मती योजनाओं की प्रगति कार्य की भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त ने आश्रम विद्यालय तुलबुल के मरम्मती व सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर ग्राम सभा आयोजित कर प्रस्ताव जिला प्रशासन को समर्पित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्य बेहतर तरीके से संपन्न हो सके.

 

बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला कल्याण पदाधिकारी मो. सफीक आलम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही