Search

 
 
 

Khunti News : CM के निर्देश पर पुलिस की पहल, राहगीरों को उपलब्ध कराया जा रहा पेयजल

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है. जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आम राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को गर्मी के बीच राहत मिल सके.
 

Khunti : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है. जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आम राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को गर्मी के बीच राहत मिल सके.

 

 

खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना परिसरों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों के लिए ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. गर्मी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस की इस पहल की आम लोगों ने सराहना की है.

 

 

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लोगों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि खूंटी पुलिस सेवा ही लक्ष्य के संकल्प के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरी गंभीरता से निभा रही है.

 

जिलेवासियों ने इस पहल को राहत देने वाला कदम बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पुलिस की ओर से  पेयजल उपलब्ध कराना सराहनीय और जनहित में उठाया गया कदम है. खूंटी पुलिस की ये पहल लोगों के बीच सकारात्मक संदेश भी दे रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही