Search

 
 
 

Giridih News :  नगर निगम बोर्ड की दूसरी बैठक में आमदनी बढ़ाने पर जोर, मंत्री सुदिव्य सोनू रहे मौजूद

बैठक निगम के राजस्व में वृद्धि व मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण के  प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई. हालांकि मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण संबंधी कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया और इसे अगली बैठक में लाने का आश्वासन दिया गया.
 
बैठक में भाग लेते नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, मेयर व अन्य.

Giridih : गिरिडीह नगर निगम बोर्ड की दूसरी बैठक सोमवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में हुई. मंत्री व मेयर ने निगम का राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया. बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा, अर्बन प्लानर मंजूर आलम व 36 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे.

 

बैठक निगम के राजस्व में वृद्धि व मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण के  प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई. हालांकि मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण संबंधी कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया और इसे अगली बैठक में लाने का आश्वासन दिया गया.

 

 

बैठक में बिजली, पानी व सफाई जैसी समस्याएं छाईं रहीं. वार्ड 6 के पार्षद संजीव कुमार सहित कई पार्षदों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने में लगी एजेंसी पर नाराजगी जताई. कहा कि एजेंसी सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. पार्षदों ने प्रत्येक वार्ड में दो-दो अतिरिक्त सफाई कर्मी देने की मांग की. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही