Search

 
 
 

Giridih News : कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 3 सवार घायल, रजरप्पा से पूजा कर लौट रहे थे पटना

पटना निवासी चार लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार से वापस लौट रहे थे. रास्ते में बगोदर के मोहरी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी कार ने पीछे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
 
दुर्घटनाग्रस्त कार व जुटी भीड़.

Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के मोहरी के समीप जीटी रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में कार पर सवार तीन लोग घायल हो गए. कार पर सवार चार लोग रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा कर वापस पटना लौट रहे थे. सभी घायलों का इलाज बगोदर सीएचसी में चल रहा है.

 

पुलिस व स्थानीय लोगों के मुताबिक, पटना निवासी चार लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार से वापस लौट रहे थे. रास्ते में बगोदर के मोहरी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी कार ने पीछे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस आदसे में कार पर सवार विक्की कुमार, अंकित कुमार व बलराम सिंह घायल हो गए. चौथे व्यक्ति चंदन कुमार को मामूली चोटें आई हैं.

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला. उन्हें तत्परता से बगोदर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को रोड से हटाकर यातायात बहाल किया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही