Search

 
 
 

Giridih News : दो बाइकों की टक्कर में 4 लोग घायल, रेफर

थाना क्षेत्र के तिसरी-खिजुरी मुख्य मार्ग पर स्थित थम्भाचक के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Giridih :  थाना क्षेत्र के तिसरी-खिजुरी मुख्य मार्ग पर स्थित थम्भाचक के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में बाइक में लदे सभी मुर्गों की भी मौत भी हो गई है.मिली जानकारी के अनुसार लोकाय थाना क्षेत्र के 25 वर्षीय गौतम मंडल अपनी बहन 30 वर्षीय सुनीता देवी (भरकट्ठा) तथा 10 वर्षीय भांजा पियूष कुमार को लेकर भरकट्ठा से लोकाय जा रहे थे.

 

इसी दौरान जमुआ थाना क्षेत्र स्थित चित्तरडीह के छोटू उर्फ भागीरथ साव (पिता–प्रमोद साव) अपनी बाइक पर मुर्गा लादकर खिजुरी की ओर जा रहा था.थम्भाचक के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गईं, जिससे सवारियों सहित दोनों वाहन सड़क पर गिर गए.हादसे में गौतम, सुनीता, पियूष और छोटू सभी गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

जबकि बाइक में लदे मुर्गे भी टक्कर के प्रभाव से मर गए. घटना की सूचना मिलने पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तिसरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां डॉ. पुखराज व स्वास्थ्यकर्मी चन्दन व प्रशांत ने प्राथमिक उपचार किया.गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया.

 

पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित प्राथमिक जानकारी एकत्र कर ली है और आगे की कानूनी प्रक्रिया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मार्ग पर सतर्कता बरतने और सुरक्षित गति बनाए रखने की लोगों से अपील की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही