Search

झारखंड में अब 28 मई को रहेगी बकरीद की छुट्टी

Ranchi: झारखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है. अब राज्य में बकरीद की छुट्टी 27 मई की जगह 28 मई 2026 को होगी. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है.
 
सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पहले वर्ष 2026 के सरकारी कैलेंडर में बकरीद का अवकाश 27 मई को घोषित किया गया था. हालांकि चांद दिखने के आधार पर अब पर्व 28 मई को मनाया जाएगा. इसी को देखते हुए अवकाश की तारीख में संशोधन किया गया है.

नई अधिसूचना के अनुसार 28 मई 2026, गुरुवार को पूरे राज्य में एनआई एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश रहेगा. वहीं 27 मई 2026, बुधवार को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही