Search

 
 
 

AIIMS Deoghar: देवघर एम्स के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री

स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में संताल परगना के गौरव, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देवघर का स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर एम्स परिसर के मुख्य सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया
 

Deoghar: स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में संताल परगना के गौरव, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देवघर का स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर एम्स परिसर के मुख्य सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश और राज्य की कई जानी-मानी राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियों ने शिरकत की.

 

समारोह में पहुंचे मुख्य और विशिष्ट अतिथि

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विशिष्ट अतिथि में गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा भी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता और देखरेख एम्स देवघर के डायरेक्टर और प्रेसिडेंट ने की.

 

स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद निशिकांत दुबे ने एम्स देवघर द्वारा क्षेत्र में दी जा रही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह संस्थान बाबा नगरी और पूरे झारखंड के लिए एक वरदान साबित हो रहा है. एम्स के डायरेक्टर और प्रेसिडेंट ने संस्थान की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खाका सामने रखा. इस दौरान संस्थान के डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही