Search

 
 
 

‘SIR’ Ramgarh News: ‘SIR’ को लेकर DC ने की बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित बैठक हुई. बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए.
 

Ramgarh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित बैठक हुई. बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. 


उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं संबंधित पदाधिकारियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे. उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत झारखंड राज्य में SIR की क्वालीफाइंग डेट 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा.


बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, दावा एवं आपत्ति से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही मतदाताओं की मैपिंग, अनमैप्ड मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने से संबंधित जानकारी भी साझा की गई.


भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न श्रेणी के मतदाताओं से संबंधित प्रावधानों की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई. इस दौरान विशेष रूप से यह बताया गया कि योग्य मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर प्रक्रिया में शामिल कराने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही