Search

 
 
 

रांची को आदर्श शहर बनाने में वार्ड पार्षदों की भूमिका अहम - रांची DC

Ranchi: रांची के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की. शहर की मूलभूत समस्याओं,सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान पार्षदों द्वारा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया.
 

Ranchi: रांची के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की. शहर की मूलभूत समस्याओं,सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान पार्षदों द्वारा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया. 


इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रांची को एक आदर्श और नागरिक सुविधाओं वाले शहर बनाया जाएगा. इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. बैठक के दौरान वार्डों में नियमित साफ-सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया जाएगा. ताकि नागरिकों की सहभागिता से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके.


महिला सुरक्षा को लेकर जिला उपायुक्त ने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है. वार्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों और मोहल्लों में संवाद व हेल्पलाइन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया.

 


विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसे लेकर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने को कहा. 

 

बैठक में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर भी गंभीर चर्चा की गयी. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे के प्रभाव को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक निगरानी और परिवार स्तर पर संवाद को बढ़ावा देना जरूरी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही