Search

 
 
 

Ranchi : गलत वंशावली सत्यापन करने वाले ग्राम प्रधानों व मुखिया पर होगी कार्रवाई- डीसी

उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा है कि पंचायतों में जमीन से संबंधित मामलों में यदि ग्राम प्रधान या मुखिया द्वारा फर्जी तरीके से वंशावली का सत्यापन किया जाता है तो संबंधित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. गंभीर मामलों में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. सोमवार को आयोजित जनता दरबार एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनीं.
 

Ranchi : उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा है कि पंचायतों में जमीन से संबंधित मामलों में यदि ग्राम प्रधान या मुखिया द्वारा फर्जी तरीके से वंशावली का सत्यापन किया जाता है तो संबंधित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. गंभीर मामलों में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. सोमवार को आयोजित जनता दरबार एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनीं. 

 

इस दौरान जमीन विवाद, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, अवैध कब्जा और भूमि दस्तावेजों में छेड़छाड़ से जुड़े मामले सामने आए. डीसी ने कहा कि जिले में नशामुक्ति अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है. प्रशासन प्रत्येक वार्ड में जागरूकता अभियान संचालित कर रहा है, ताकि रांची को नशामुक्त बनाया जा सके. उन्होंने आम लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की.

 

उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को भी विभिन्न अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जहां लोगों की शिकायतों की सुनवाई हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक होने पर आरोप पत्र भी जारी किया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. वंशावली सत्यापन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़ा पाए जाने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही