Search

 
 
 

लोहरदगा में संगठन विस्तार व SIR को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक, विनोद पांडेय ने दिए दिशा-निर्देश

जिले के नगर भवन में रविवार को पार्टी के केंद्रीय सदस्यों, जिला से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों और बीएलए की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
 

Lohardaga : जिले के नगर भवन में रविवार को पार्टी के केंद्रीय सदस्यों, जिला से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों और बीएलए की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं को SIR की प्रक्रिया और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी. उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

 

बैठक में केंद्रीय सदस्य सरिता भगत, अख्तर अंसारी, नवल सिंह, युवान्ति देवी, निरु शांति भगत और राधा तिर्की भी मौजूद रहे. वहीं, जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, सचिव अनिल उरांव, तिवारी मुकेश साहू, बुधिया उरांव, साकेत सिंह, विनोद यादव और अजय उरांव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही