Search

 
 
 

Ranchi News : युवक की आंख में गोली मारने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से गोलीबारी की घटना सामने आई है. गोसाई टोली निवासी इन्दर कुमार महतो ने चुटिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि राम मंदिर के पास रहने वाले राजा कुमार ने उनके घर के सामने बिना किसी कारण गोली मार दी, जिससे उनकी बाईं आंख गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
 

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से गोलीबारी की घटना सामने आई है. गोसाई टोली निवासी इन्दर कुमार महतो ने चुटिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि राम मंदिर के पास रहने वाले राजा कुमार ने उनके घर के सामने बिना किसी कारण गोली मार दी, जिससे उनकी बाईं आंख गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

 

पीड़ित इन्दर कुमार महतो के अनुसार घटना के बाद उनका इलाज कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल और सदर अस्पताल रांची में कराया गया, लेकिन आंख में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी बाईं आंख की रोशनी चली गई.

 

आवेदन में पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी राजा कुमार और उसके पिता धनेश्वर महतो लगातार उन्हें थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराने के लिए बहलाते-फुसलाते रहे और दबाव बनाते रहे. वहीं, तबीयत खराब रहने के कारण भी आवेदन देने में देरी हुई.

 

पीड़ित ने चुटिया थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है. मामले को लेकर पुलिस आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही