Search

 
 
 

Deoghar News: बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द तरीके से पर्व मनाने का संकल्प

जिले के पालीजोरी अंचल क्षेत्र में आगामी ईद-उल-जोहा पर्व (बकरीद) 28 मई मनाई जाएगी. बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर खागा थाना परिसर शांति समिति की बैठक हुई.
 
  • -अफवाह फैलाने वाले या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी 

Deoghar: जिले के पालीजोरी अंचल क्षेत्र में आगामी ईद-उल-जोहा पर्व (बकरीद) 28 मई मनाई जाएगी. बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर खागा थाना परिसर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव सहित बुद्धिजीवी, समाजसेवी, विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य शामिल हुए.


बैठक में सभी लोगों ने आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया. साथ ही निर्णय लिया गया कि ईद-उल-जोहा का पर्व विधि-सम्मत तरीके एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा. किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने पर प्रशासन को सहयोग करने की बात कही गई.


प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पर्व को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.


शांति समिति में इन्तायज अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि अबुल हसन, कानदेव महतो, गोऊर महतो, भुवनेश्वर भंडारी रंजित दास, हरिश्चंद्र महतो, माधव मंडल, गिरिधारी मंडल, नारायण, अख्तर अंसारी, सनाउल अंसारी, सनातन टुडू, एवं काफी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही