Search

 
 
 

Ranchi News : मिक्स कूड़ा देने पर बंद होगा उठाव, BWG पर होगी कार्रवाई- अपर नगर आयुक्त

रांची नगर निगम ने शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और स्रोत पर कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जहां गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और पृथक किए गए कचरे को ही निगम की गाड़ियों को सौंपने का निर्देश दिया गया.
 

Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और स्रोत पर कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जहां गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और पृथक किए गए कचरे को ही निगम की गाड़ियों को सौंपने का निर्देश दिया गया. 

 

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मिक्स कूड़ा स्वीकार नहीं किया जाएगा. यदि मिक्स कूड़ा देने की पुनरावृत्ति होती है तो निगम संबंधित संस्थानों का कूड़ा उठाव बंद कर कार्रवाई करेगा. बैठक में बताया गया कि झिरी स्थित GAIL (India) Limited द्वारा संचालित 150 टीपीडी क्षमता वाले सीबीजी प्लांट को वर्तमान में प्रतिदिन करीब 80 टन गीला कचरा उपलब्ध कराया जा रहा है. इसे इस माह के अंत तक 100 टन और अगले माह तक 150 टन प्रतिदिन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. गीले कचरे से बायो-सीएनजी और जैविक खाद उत्पादन किया जा रहा है.

 

अधिकारियों ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 पूरे देश में 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुका है. इसके तहत प्रत्येक नागरिक, संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए अपने स्तर पर कचरे को अलग-अलग रखना होगा. वहीं, प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटरों को कचरे के वैज्ञानिक निपटान और प्रबंधन की जिम्मेदारी स्वयं निभानी होगी.

 

चार रंगों के बिन में होगा कचरे का वर्गीकरण

हरा बिन: गीला कचरा, रसोई अपशिष्ट, फल-सब्जियों के छिलके एवं अन्य जैविक कचरा.

नीला बिन: प्लास्टिक, कागज, धातु, कांच और अन्य रिसाइक्लेबल सामग्री.

लाल बिन: डायपर, सैनिटरी नैपकिन और अन्य सैनिटरी वेस्ट.

काला बिन: बल्ब, ट्यूबलाइट, पेंट सामग्री, दवाईया, बैटरी, ई-वेस्ट, दवाइयां, ईवेस्ट और अन्य खतरनाक घरेलू अपशिष्ट.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही