Search

 
 
 

Ranchi News : रक्त विकार से पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान अभियान चलाने की मांग

झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के नेतृत्व में सोमवार को रक्त विकार से पीड़ित मरीजों, उनके परिजनों और रक्तवीरों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से जनता दरबार में मिला. प्रतिनिधिमंडल ने थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया मरीजों की समस्याओं को लेकर कई मांगें रखीं.
 

Ranchi : झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के नेतृत्व में सोमवार को रक्त विकार से पीड़ित मरीजों, उनके परिजनों और रक्तवीरों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से जनता दरबार में मिला. प्रतिनिधिमंडल ने थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया मरीजों की समस्याओं को लेकर कई मांगें रखीं.

 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकारी, ऑटोनोमस और सामुदायिक ब्लड बैंकों में कई हफ्तों से खून की कमी बनी हुई है. इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को हर महीने दो से तीन यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है. रांची जिले में ऐसे मरीजों की संख्या करीब 2100 बताई गई, जबकि दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं.

 

संगठन की ओर से जिला प्रशासन से रक्तदान महादान अभियान चलाने, ब्लड डोनेशन को एजेंडा बनाने और जागरूकता अभियान शुरू करने की मांग की गई. इसके अलावा मरीजों के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, राशन कार्ड और पेंशन योजना का लाभ देने, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई गई.

 

प्रतिनिधिमंडल ने रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक और रांची रेड क्रॉस सोसाइटी के सोशल और प्रशासनिक ऑडिट कराने, रक्तदान के लिए वातानुकूलित वोल्वो बस उपलब्ध कराने और जनजागरूकता पर्चा जारी करने की भी अपील की.

 

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और व्यवहारिक मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान, सीमा देवी, देवकी देवी, फरिहाया बिलकिस, शांति देवी, सानिया परवीण, शम्मा परवीण, माजिदन खातून, असगर खान, सूरज झंडाई और मो. बब्बर शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही