Search

 
 
 

Jamatara News:  दिल्ली में खड़गे से मिले फुरकान अंसारी, बोले– BJP की साजिश नहीं होने देंगे कामयाब

नई दिल्ली में झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.
 

Jamatara: नई दिल्ली में झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

 

मुलाकात के दौरान फुरकान अंसारी ने कहा कि झारखंड कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और प्रदेश प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और आम लोगों की आवाज बुलंद करने में जुटा है.

 

पूर्व सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को राहत पहुंचाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है, जबकि झारखंड सरकार लोगों को राहत देने के लिए लगातार फैसले ले रही है.

 

फुरकान अंसारी ने “मईया सम्मान योजना”, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों और छात्रों के हित में लिए गए फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से राज्य की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP केवल झूठे वादों और राजनीतिक षड्यंत्रों में लगी हुई है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से झारखंड में गरीबों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और कमजोर वर्गों के लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटने की साजिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है.

 

फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार बैठक, जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी.

 

उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी आने वाले समय में और मजबूती के साथ उभरेगी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड कांग्रेस संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए, संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संदेश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही