Search

 
 
 

Dhanbad News : हीट वेव से बचाव को प्रशासन की पहल, प्रमुख चौराहों पर लगे छायादार शेड

डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर शहर के प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों व व्यस्त चौराहों पर अस्थायी छायादार शेड लगाए गए हैं. ताकि दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों व ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले लोगों को चिलचिलाती धूप व हीट वेव से राहत मिल सके.
 
चौक पर लगाया गया शेड.

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में भीषण गर्मी व लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच जिला प्रशासन ने आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अनूठी पहल शुरू की है. डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर शहर के प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों व व्यस्त चौराहों पर अस्थायी छायादार शेड लगाए गए हैं. ताकि दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों व ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले लोगों को चिलचिलाती धूप व हीट वेव से राहत मिल सके.


जिला प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था खासतौर पर उन स्थानों पर की गई है जहां ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है और वाहनों को सिग्नल पर ज्यादा समय तक रुकना पड़ता है. इन दिनों लोगों को तेज धूप व लू से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा. ऐसे में प्रशासन की यह पहल लोगों को राहत देगी. प्रशासन ने टेंट शेड इस तरह से तैयार करवाए हैं कि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना भी न करना पड़े. शेड के नीचे खड़े होकर लोग कुछ समय के लिए धूप से बचाव कर सकेंगेस जिससे हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन जैसे खतरे कम होंगे.

 


डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है.  दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रही हैं. ट्रैफिक सिग्नलों पर रुकने के दौरान सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को होती है. ऐसे में जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों को अधिक से अधिक राहत मिले. प्रशासन की इस पहल की शहरवासियों ने सराहना की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही