Search

 
 
 

Ranchi News : पेट्रोलियम उत्पादों और LPG की आपूर्ति पर चैंबर में हुई चर्चा

Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक सोमवार को चैंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के वैश्विक ऊर्जा बाजार पर संभावित प्रभावों और भारत में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक सोमवार को चैंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के वैश्विक ऊर्जा बाजार पर संभावित प्रभावों और भारत में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें...


बैठक में सदस्यों ने आशंका जताई कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता बढ़ सकती है. इसका सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ेगा, जिससे पेट्रोलियम उत्पादों की लागत, परिवहन व्यय और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है.

Uploaded Image


उप समिति ने एलपीजी उपभोक्ताओं को हो रही व्यावहारिक परेशानियों का भी मुद्दा उठाया. सदस्यों ने बताया कि दूसरी बार एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिनों की अनिवार्य अवधि पूरी होने के बाद भी डीएसी (DAC) नंबर जारी होने में करीब 15 दिनों का अतिरिक्त समय लग जाता है. इस कारण उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के लिए कुल लगभग 40 दिनों तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बैठक में जिला प्रशासन से इस व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने की मांग की गई.


बैठक में यह भी बताया गया कि फिलहाल झारखंड में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है. हालांकि बदलती वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी भी चुनौती का समय रहते समाधान किया जा सके.


चैंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि शहर में गेल इंडिया द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेज गति से पूरा किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध हो सके और एलपीजी पर निर्भरता भी कम हो.


बैठक में चैंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव उप समिति के चेयरमैन जसविंदर सिंह, सदस्य किशन अग्रवाल, आनंद जालान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही