Search

 
 
 

Ranchi News : पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री कार्य के दौरान विवाद, मारपीट में एक युवक घायल

शहर के सबसे प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें राहुल तिवारी नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Ranchi :  पहाड़ी मंदिर परिसर में बाउंड्री निर्माण को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया. आरोप है कि मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से निर्धारित सीमा से करीब 10 फीट आगे बढ़ाकर बाउंड्री की जा रही थी. इसका विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया.

 

घटना के संबंध में बताया गया कि व्यक्ति ने निर्माण कार्य कर रहे लोगों से पूछा कि आखिर 10 फीट आगे बढ़ाकर कब्जा क्यों किया जा रहा है. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि अजय तिर्की, उसके बॉडीगार्ड सोनू तिर्की और सूरज लोहरा ने मिलकर राहुल तिवारी पर हमला कर दिया.

 

हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल तिवारी को आनन-फानन में सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही