Search

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय में डॉ परवेज हसन बने नए शोध निदेशक

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय के शोध कार्यों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम.डी. परवेज हसन को शोध निदेशक (Director, Research) नियुक्त किया है. कुलपति ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के प्रावधानों के तहत यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

इसे भी पढ़ें...

डॉ. परवेज हसन वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं. शोध निदेशक के रूप में वे विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार और विभिन्न शोध परियोजनाओं के समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे.

Uploaded Image

डॉ परवेज हसन

विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्षों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों, परीक्षा नियंत्रक और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं जानकारी के लिए भेज दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही