Ranchi News: TMC सांसद नदीमुल हक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी खत्म हो गई है. ईडी ने बयान जारी कर बताया कि, नदीमुल हक के समाचार पत्र अऱबार-ए-मशरिक के बैंक खातों में 65.60 करोड़ रुपये नक़द जमा किया गया है. साथ ही इस कंपनी के खाते बिट क्वाइन भी खरीदी गयी है.
इसे भी पढ़ें:
बता दें, ईडी ने अख़बार-ए-मशरिक के दिल्ली, कोलकाता और रांची के ठिकानों पर सात सितंबर को छापेमारी शुरू की थी. छापेमारी के दायरे में अख़बार-ए-मशरिक के अलावा मेसर्स मशरिक़ मिडिया प्राईनेट लिमिटेड और मेसर्स क्रायोन एडवरटाइज़िंग शामिल था. ईडी के मुताबिक, इन संस्थाओं के कई बैंक खातें हैं.
कंपनी से जुड़े कर्नाटक बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ICICI, J&K Bank की जांच में कुल 65.60 करोड़ रुपये नक़द जमा किये जाने का मामला सामने आया है. ईडी के बयान के अनुसार, नक़द जमा पूरी तरह संदेहास्पद है. कंपनी के खातों की जांच में बिट क्वाइन भी खरीदे जाने की पुष्टि हुई है. जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी की ओर से फर्जी प्रसार संख्या का इस्तेमाल किया जाता है. छापेमारी के दौरान ईडी ने डिजिटल डिवाइस सहित अन्य सामग्रिया जब्त की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

