Search

 
 
 

Ranchi News: सुरक्षा में अव्वल, NTPC माइनिंग लिमिटेड की तीन खदानों को 5 स्टार रेटिंग

NTPC माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय के कोयला नियंत्रक कार्यालय (सीसीओ) की ओर से ओपन कास्ट कोयला खदानों की स्टार रेटिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है. कंपनी की तीन खदानों को खनन कार्यों में बेहतरीन सुरक्षा के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • पकरी-बरवाडीह पहले स्थान पर
  • दुलंगा को 5वां स्थान और तलाईपल्ली को 8वां स्थान मिला

Ranchi: NTPC माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय के कोयला नियंत्रक कार्यालय (सीसीओ) की ओर से ओपन कास्ट कोयला खदानों की स्टार रेटिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है. कंपनी की तीन खदानों को खनन कार्यों में बेहतरीन सुरक्षा के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है.

Uploaded Image

पकरी-बरवाडीह, दुलंगा और तलाईपल्ली, तीनों खदानों को 5 स्टार रेटिंग मिली है. देश भर की 5 स्टार रेटिंग वाली खदानों में पकरी-बरवाडीह पहले स्थान पर रही, दुलंगा को 5वाँ स्थान और तलाईपल्ली को 8वाँ स्थान मिला.

 

इसे भी पढ़ें:

एनएमएल की खदानें लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, पकरी-बरवाडीह लगातार दो साल से 5 स्टार रेटिंग सूची में पहले स्थान पर रही और दुलंगा को लगातार छह साल से 5 स्टार रेटिंग मिल रही है.

 

कोयला खदानों की स्टार रेटिंग हर साल सीसीओ द्वारा की जाती है, ताकि देश की सभी कोयला और लिग्नाइट खदानों में सुरक्षित तरीके अपनाने को बढ़ावा मिले. ये नतीजे NTPC माइनिंग लिमिटेड में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लगातार प्रयासों को दर्शाते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही