Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: हरमू चौक की बदलेगी सूरत, सौंदर्यीकरण के तहत स्थापित होगी सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा

Ranchi: राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल हरमू चौक की सूरत जल्द ही बदलने वाली है. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) ने इस चौराहे के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है. सौंदर्यीकरण के तहत सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा स्थापित किए जाएंगे. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य हरमू रोड पर लगने वाले भारी जाम को खत्म करना और चौक को आधुनिक स्वरूप देना है.
Advertisement
Advertisement
  • - फव्वारों व कोरियन ग्रास से भव्य होगा नजारा
  • - पूरे चौक को आधुनिक लाइटों से किया जाएगा रोशन

Ranchi: राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल हरमू चौक की सूरत जल्द ही बदलने वाली है. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) ने इस चौराहे के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है. सौंदर्यीकरण के तहत सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा स्थापित किए जाएंगे. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य हरमू रोड पर लगने वाले भारी जाम को खत्म करना और चौक को आधुनिक स्वरूप देना है.  

आकर्षक कलाकृतियों में झलकेगी झारखंड की संस्कृति  

वर्तमान में हरमू चौक पर वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिससे व्यस्त समय में जाम की स्थिति बनी रहती है. सौंदर्यीकरण के लिए फव्वारे लगाए जाएंगे और पूरे चौक को आधुनिक लाइटों से रोशन किया जाएगा. गोलचक्कर के अंदर कोरियन ग्रास और सजावटी पौधे लगाकर इसे हरा-भरा बनाया जाएगा. पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा. इसके साथ ही यहां आकर्षक कलाकृतियों के जरिए झारखंड की संस्कृति की झलक प्रदान की जाएगी.

5.44 करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प

5.44 करोड़ रुपये की लागत से हरमू चौक का कायाकल्प किया जाएगा. बजट में निर्माण कार्य के साथ-साथ अगले 5 वर्षों के लिए पेड़-पौधों और बुनियादी ढांचे के रखरखाव का भी प्रावधान किया गया है. हरमू चौक के पुनर्विकास से न केवल ट्रैफिक की समस्या दूर होगी, बल्कि यह इलाका शहर के एक नए लैंडमार्क के रूप में भी उभरेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही