Search

 
 
 

Ranchi News : नक्सली हमले में मारे गए त्रिलोचन सिंह मुंडा के परिवार को मिली 4 डिसमिल जमीन

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की साप्ताहिक जनता दरबार में नक्सली हमले में मारे गए त्रिलोचन सिंह मुंडा के परिवार को राहत मिली. उपायुक्त ने परिवार को नगड़ी मौजा में 4 डिसमिल जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया.
 

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की साप्ताहिक जनता दरबार में नक्सली हमले में मारे गए त्रिलोचन सिंह मुंडा के परिवार को राहत मिली. उपायुक्त ने परिवार को नगड़ी मौजा में 4 डिसमिल जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया. 

 

पीड़ित परिवार ने बताया कि 2015 में नक्सली हमले में त्रिलोचन सिंह मुंडा की मौत के बाद वे घर और जीवन-यापन के लिए इधर-उधर भटक रहे थे. 11 वर्षों से सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. जनता दरबार में आवेदन देने के बाद उपायुक्त के हाथों से बंदोबस्त की पट्टा मिली है. 

 

जनता दरबार में बेड़ो से पहुंचे दो दिव्यांगों को भी बैटरी चलित वाहन उपलब्ध कराए गए. इनमें 70 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति, जो बैसाखी के सहारे चलते थे, को बैटरी गाड़ी दी गई. वहीं, करमचंद कॉलेज बेड़ो के छात्र आकाश उरांव को बैटरी संचालित बैटरी गाड़ी प्रदान की गई.

 

उपायुक्त ने कहा कि साप्ताहिक जनसुनवाई के माध्यम से जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है. इस दौरान पहाड़ी मंदिर में सेवा देने वाले आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोग भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही