Search

 
 
 

शहरी क्षेत्रों में मतदाता मैपिंग सिर्फ 50%, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की सुधार की मांग

Ranchi: कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस वार्ता की. इसमें उन्होंने अनमैप्ड मतदाताओं की स्थिति और पार्टी के मीडिया प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी. केशव महतो कमलेश ने बताया कि पार्टी का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला था.
 

Ranchi: कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस वार्ता की. इसमें उन्होंने अनमैप्ड मतदाताओं की स्थिति और पार्टी के मीडिया प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी.

 

केशव महतो कमलेश ने बताया कि पार्टी का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला था. इसमें शहरी क्षेत्रों में मतदाता मैपिंग की धीमी प्रगति पर चिंता जताई गई. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मैपिंग लगभग 75 प्रतिशत है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह करीब 50 प्रतिशत है. रांची में कुल 393176 मतदाताओं में से 183170 मैप्ड हैं, जो लगभग 46.59 प्रतिशत है. बोकारो में 596871 में से 316272 यानी 53 प्रतिशत, धनबाद में 475244 में से 241918 यानी 50.9 प्रतिशत और जमशेदपुर ईस्ट में लगभग 52 प्रतिशत मैपिंग दर्ज की गई है.

 

उन्होंने कहा कि कई जगह बीएलओ के काम में ढिलाई और प्रशिक्षण की कमी देखी जा रही है. इस पर सुधार की मांग की गई है ताकि मतदाता सूची का काम सही तरीके से पूरा हो सके. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 3 जून को रांची प्रेस क्लब में नवनियुक्त मीडिया प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें लगभग 48 से 58 प्रवक्ता और टैलेंट हंट से चुने गए 15 लोग शामिल होंगे.

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया से जुड़े सत्र होंगे. इसमें समाचार लेखन, प्रेस नोट तैयार करना, टीवी डिबेट में भाग लेना और मीडिया से संवाद करने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा पर भी विशेष सत्र होगा.

 

पार्टी ने कहा कि सभी प्रवक्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी और अनुपस्थित रहने वालों को अनुशासनहीन माना जाएगा. सभी को 6 महीने के प्रोबेशन पर रखा जाएगा और उनके प्रदर्शन की मासिक समीक्षा एआईसीसी के प्रतिनिधि करेंगे. बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पद पर बनाए रखा जाएगा और बाकी को अन्य जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही