Search

 
 
 

Ranchi News: JPL फाइनल भगदड़ मामले में 120 अज्ञात लोगों पर FIR, CCTV फुटेज से होगी पहचान

झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में हुई भगदड़ और तोड़फोड़ के मामले में आखिरकार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद धुर्वा थाना में पोस्टेड सब-इंस्पेक्टर हीरालाल साह के लिखित आवेदन पर 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
 

Ranchi: झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में हुई भगदड़ और तोड़फोड़ के मामले में आखिरकार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद धुर्वा थाना में पोस्टेड सब-इंस्पेक्टर हीरालाल साह के लिखित आवेदन पर 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 24 जून को जेएससीए स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान क्षमता से अधिक भीड़ पहुंच गई थीं. प्रारंभिक जांच के अनुसार, बड़ी संख्या में फ्री पास जारी किए गए थे. वहीं आम दर्शकों के लिए भी प्रवेश नि:शुल्क रखा गया था. इसके चलते मैच देखने के लिए अचानक बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंच गए, जिससे प्रवेश द्वारों पर भारी दबाव बन गया.

 

जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस का कहना है कि भीड़ के एक हिस्से ने गेट पर धक्का-मुक्की की और तोड़फोड़ की, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. पुलिस अब फुटेज खंगालकर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

 

धुर्वा थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पहचान होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही