Search

 
 
 

Ranchi News : श्रीपति लाल अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित ओसीसी कंपाउंड, बंगला स्कूल के पीछे स्थित श्रीपति लाल अपार्टमेंट में अहले सुबह करीब 5 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगते ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित ओसीसी कंपाउंड, बंगला स्कूल के पीछे स्थित श्रीपति लाल अपार्टमेंट में अहले सुबह करीब 5 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगते ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

 

 

जानकारी के अनुसार, श्रीपति लाल अपार्टमेंट के बेसमेंट के समीप लगे बिजली मीटर और लिफ्ट के हिस्से में आग लगी थी. धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और डेली मार्केट थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

 

करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.  पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही