Search

 
 
 

Ranchi News : विद्यानगर में पार्षद प्रत्याशी पर फायरिंग, दो हिरासत में

राजधानी रांची में गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला विद्यानगर से सामने आ रहा है. यहां रविवार देर रात पार्षद प्रत्याशी अर्जुन सिंह पर जानलेवा हमला और फायरिंग की गई है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.
 

Ranchi  :  राजधानी रांची में गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला विद्यानगर से सामने आ रहा है. यहां रविवार देर रात पार्षद प्रत्याशी अर्जुन सिंह पर जानलेवा हमला और फायरिंग की गई है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. 

 

अर्जुन सिंह का आरोप है कि बबलू साव, निखिल साव और राहुल साव नशे की हालत में अपने कुछ साथियों के साथ उनके गोदाम में पहुंचे और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कई राउंड फायरिंग की.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल साव व राहुल साव को हिरासत ले लिया गया.

 

जबकि मुख्य आरोपी बबलू साव फरार हो गया. दावा किया है कि फरार आरोपी बबलू साव ने उन्हें एक महीने के भीतर जान से मारने की धमकी भी दी है.   अर्जुन सिंह के अनुसार, नगर निगम चुनाव के दौरान पार्षद प्रत्याशी बनने को लेकर तीनों भाइयों से विवाद हुआ था. उस समय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने समझौता कराया था. 

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही