Search

 
 
 

Ranchi News : स्वास्थ्य, शिक्षा व आत्मनिर्भरता पर फोकस, आदिवासी बेटियों के लिए शुरू हुआ “सशक्त”

झारखंड के जनजातीय बहुल इलाकों में किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सशक्त कार्यक्रम की शुरुआत की गई
 

Ranchi: झारखंड के जनजातीय बहुल इलाकों में किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सशक्त कार्यक्रम की शुरुआत की गई. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड, एकजुट और पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त तत्वावधान में रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ.

 

 

कार्यक्रम का उद्घाटन एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

शशि प्रकाश झा ने कहा कि किशोरियों में निवेश राज्य और समाज के विकास की मजबूत नींव है. उन्होंने कहा कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि धरातल पर परिणाम दिखना जरूरी है. उन्होंने रोजगार आधारित शिक्षा, बेहतर पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि किशोरियों को सही अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं.

 

उन्होंने बताया कि सशक्त कार्यक्रम के तहत काउंसलिंग, क्लिनिकल सेवाएं और कम्युनिटी आधारित पीयर एजुकेटर मॉडल को गांव स्तर तक लागू किया जाएगा. साथ ही डिजिटल तकनीक के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग और डेटा प्रबंधन को भी मजबूत किया जाएगा.

 

कार्यक्रम को चार प्रमुख स्तंभों पर तैयार किया गया है. इसमें तकनीकी सहायता व्यवस्था को मजबूत करना, परिवार और पीयर एजुकेटर नेटवर्क को सक्रिय करना, किशोरियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और डिजिटल निगरानी व्यवस्था को बढ़ाना शामिल है.

 

पहले चरण में यह कार्यक्रम पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला में लागू होगा. बाद में इसे पूरे राज्य में विस्तार दिया जाएगा. कार्यक्रम में आदिवासी किशोरियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई प्रेरणादायक कहानियां भी साझा की गईं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही